मोदी जी के 25 वर्षों की सेवा यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: हरीश गंगवार
जन जन की आवाज न्यूज़ 24
ब्यूरो चीफ — रफीउल्लाह खान, रामपुर
रामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ को लेकर भाजपा जिला कार्यालय पर जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया।
![]() |
| जन जन की आवाज news24 |
कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला प्रभारी राजा वर्मा मौजूद रहे।
भाजपा जिला प्रभारी राजा वर्मा ने कार्यकर्ताओं को अभियान के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘सेवा चित्र’, ‘सेवा स्मरण’, ‘आंगन का मिलन’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘25 साल-25 कहानी’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’ और ‘सेवा रंग’ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
![]() |
| जन जन की आवाज न्यूज़ 24 |
भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष केवल एक व्यक्ति की राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प की 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण गरीब, किसान, युवा, महिला और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित किया है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास और आत्मविश्वास की नई ऊंचाइयों को हासिल किया है।
हरीश गंगवार ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं से आए सकारात्मक बदलाव को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही विकसित भारत-2047 के संकल्प को और मजबूत किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा को केवल एक कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसे अपने आचरण का हिस्सा बनाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेगा।
![]() |
| जन जन की आवाज न्यूज़ 24 |
कार्यक्रम संयोजक जगपाल यादव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं समर्पण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
कार्यशाला में नवनियुक्त क्षेत्रीय मंत्री सौरभ लोधी, नवनियुक्त क्षेत्रीय कार्यक्रम समिति सदस्य राजीव लोचन, पूर्व विधायक बीना भारद्वाज, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, मोहनलाल सैनी, सुभाष भटनागर, चित्रक मित्तल, ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगवार, मोहित सैनी, रविंद्र सिंह रवि, जगपाल सिंह यादव, मोहन कुमार लोधी, सुनीता सिंह सैनी, आकाश सक्सेना, सतनाम सिंह, प्रदीप गुप्ता, विवेक रुहेला, कुंवर बहादुर, पवन शर्मा, नवदीप सैनी, नरेंद्र सिंह, वेद प्रकाश सागर, रघुवीर जाटव, कांता प्रसाद लोधी, ऋषभ ठाकुर, अनुभव शर्मा, सुनील लोधी, शुभम सक्सेना, पूजा शर्मा, श्वेता शर्मा, अंकुश चौधरी, शुभांक गंगवार, अवधेश शर्मा सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें